Jharkhand Inspector Or Si Transfer : विधानसभा चुनाव के पूर्व तीन साल वाले बदले गए 10 इंस्पेक्टर और 54 सब इंस्पेक्टर, अंदर देखें – सूची

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चुनाव से पूर्व एक ही जिले में 3 साल के पदस्थापित निरीक्षक और अवर निरीक्षकों का पदस्थापन कर दिया गया है। पहले चरण में कुल 10 निरीक्षक और 54 अवर निरीक्षकों का पदस्थापन किया गया है। इसमें से कुल दो निरीक्षक और सात अवर निरीक्षकों को जमशेदपुर भेजा गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पोटका में बिजली मिस्त्री की मौ*त के बाद शव के साथ प्रदर्शन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जारी सर्कुलर के अनुसार सीटीसी मुसाबनी से निरीक्षक मनोज कुमार और गढ़वा से निरीक्षक चंदन कुमार को जमशेदपुर भेजा गया है वहीं रांची से अवर निरीक्षक संतोष कुमार प्रसाद, झारखंड जैगुआर से शिवम राज, पवन कुमार, अमित कुमार, धीरज कुमार मिश्रा, आनंद कुमार और लातेहार से परिचारी संतोष कुमार को जमशेदपुर भेजा गया है। सभी को तत्काल जिले में योगदान देने को भी कहा गया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें