WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand police big sucess: गोइलकेरा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को मिली भारी सफलता

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर.

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल और रायरोवा गांव के आस-पास पंचलताबुरू जंगली क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है अभियान में सुरक्षा बलों को भारी सफलता मिलने की खबर है. जिला पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है उनकी निशानदेही पर 67 राउंड जिंदा कारतूस, 60 किलोग्राम विस्फोटक, 27 तीर बम, 4 पाइप बम, 27 सुतुली बम, वायरलेस सेट, नक्सल साहित्य, हाथ से लिखा नोट बुक, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, बैटरी, मेटल कटर, इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, जीवनरक्षक दवाइयां और दैनिक उपयोग के अन्य सामान बरामद किए गए.

सुरक्षाबलों ने बरामद विस्फोटकों को बॉम्बस्क्वाड की मदद से नष्ट कर दिया. इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में पश्चिम सिंहभूम पुलिस समेत सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सलियों में से एक नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च शनिवार को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल और रायरोवा गांव के आस-पास पंचलताबुरू जंगली क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान इलाके में नक्सली दस्ते के तीन सदस्यों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया. इनकी पह​चान छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी रोहित दास, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम निवासी यूलिप जोजो और छोटानागरा निवासी बासु बाहंदा के रूप में हुई है.

इन तीनों पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो और जेटेया थाने में आठ नक्सल हिंसक वारदातों को अंजाम देने का मामला दर्ज है.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने कहा कि ईलाके में बड़े नक्सली लीडर मौजूद हैं और उनकी तलाश में पुलिस का अभियान लगातार जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर