Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand politics:इंडी एलायंस में एक और पार्टी होगी शामिल, उसके नेता ने कहा, भाजपा षड्यंत्र कारी गीता कोड़ा का कर लिया अपहरण

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

झारखंड में इंडी गठबंधन में एक और पार्टी शामिल होने जा रही है जिसका झारखंड मुक्ति मोर्चा में विलय होने की राजनीतिक पृष्ठभूमि तैयार है. झारखंड पीपुल्स पार्टी का विलय झारखंड मुक्ति मोर्चा में होगा. शुक्रवार को दुमका सर्किट हाउस में झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो सूर्य सिंह बेसरा ने यह ऐलान करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को बचाने के लिए उनकी पार्टी अच्छा मोम में शामिल होगी. इसमें कोई राजनीतिक हित का सरोकार नहीं होगा. साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा षडयंत्रकारी है। भाजपा ने कोल्हान से गीता कोड़ा का अपहरण कर लिया है लेकिन संताल परगना से सीता सोरेन का अपहरण नहीं होने दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा नेतृत्व विहीन हो चुका है जिसका अस्तित्व बनाए रखने के लिए उन्होंने समर्थन दिया है. क्षेत्रीय दल झामुमो बचेगा तब ही यहां का माटी भी बचेगा.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में न सिर्फ इसके लिए वह अपनी प्रयासों को गति देंगे बल्कि तमाम क्षेत्रीय झारखंड नामधारी दलों को भी एकजुट कर झामुमो के छतरी के नीचे लाने का प्रयास करेंगे।

 

एक सवाल पर सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि वह भ्रष्टाचार से कभी भी समझौता नहीं करेंगे। उनका स्पष्ट मानना है कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उन पर संबंधित जांच एजेंसियों को निसंदेह शिकंजा कसना चाहिए। हालांकि सूर्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि ईडी ने अभी उन्हें आरोपित बनाया है और उनका दोषसिद्ध नहीं हुआ है।

कानूनी तौर पर उन पर अभी कोई चार्जशीट भी दाखिल नहीं हुआ है। इसलिए हेमंत सोरेन को न्याय मिलना चाहिए और उन्हें भरोसा है कि न्यायिक तरीके से वह इस लड़ाई को बखूबी लड़ेगे। फिलहाल वह हेमंत सोरेन की गैरमौजूदगी में उनके कल्पना को वह साकार करेंगे.

झामुमों में घुसपैठियों के कारण हेमंत सोरेन को आरोपी बनना पड़ा

सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झामुमो के अंदर कई ऐसे नेता हैं जो पार्टी को हाइजैक कर भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्होंने इन चेहरों का नाम गिनाते हुए कहा कि इसमें सुपर सीएम कहलाने वाले पिंटू प्रसाद, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, विनोद सिंह, पंकज मिश्रा जैसे लोगों की वजह से ही हेमंत सोरेन को आरोपित बनना पड़ा है। ऐसे घुसपैठियों को पार्टी से बाहर निकालने की जरूरत है.

वहीं उन्होंने बोरियाे के झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम के प्रति नरमी जताते हुए कहा कि वह झामुमो के पुराना नेता हैं। झामुमो को उनकी मांगों पर न सिर्फ विचार करना चाहिए बल्कि राजमहल लोकसभा सीट से उन्हें टिकट भी देना चाहिए। कहा कि भाजपा को हराना उनकी प्राथमिकता है।

पुराने तेवर में लौटेंगे, कल्पना या सीता कोई करे नेतृत्व

सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झामुमो को मजबूत और सुदृढ़ करने के लिए वह अपने पुराने तेवर में आएंगे . झामुमो का नेतृत्व कल्पना करे या सीता सोरेन करे वह साथ देंगे और सबको इसके लिए एकजुट करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह कभी भी आदिवासियों का हितैषी नहीं हो सकते हैं। आदिवासी महिला को मुखौटा के तौर पर राष्ट्रपति बनाया गया है। वह आदिवासी चेहरा नहीं बल्कि भाजपा के लिए मोहरा हैं.

भाजपा पर साधा जमकर निशाना

भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन वहां केंद्रीय एजेंसियां अपना काम नहीं कर रही हैं। गैर भाजपा शासित क्षत्रपों पर केंद्रीय एजेंसियों को लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कहा कि भाजपा में कोई दूध का धुला नहीं है।

वह झारखंड में भाजपा के मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास की कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों को भी जनता के बीच उजागर करेंगे और इसके लिए कानून का भी सहारा लेंगे। झारखंड में हुए खेल घोटाला की जांच के लिए वह पीआइएल दाखिल किए हैं।

इसके बारे में पूछताछ के लिए सीबीआइ ने उन्हें समन भेजा है। वह प्रमाण के साथ पूरी जानकारी देंगे। मौके पर झापीपा के केंद्रीय प्रवक्ता माधवेंद्र मेहता भी मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर