Breaking News
Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video

Jamshedpur : डिमना लेक के पास मिर्जाडीह हाट में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक से सटे मिर्जाडीह हाट के समीप शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। सूचना पाकर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव पुलिया के नीचे गिरा हुआ था स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों में इस बात की चर्चा रही कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या, आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से जोड़कर देख रही है, हालांकि अब तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों व राहगीरों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के थानों व लापता व्यक्तियों के बारे में सूचना मंगाई जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो तो तुरंत थाने को सूचित करें घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि डिमना लेक क्षेत्र में यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर