Potka : कोवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो घायल, एक की हालत गंभीर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बुधवार को कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन के समीप तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. सेवानिवृत पुलिसकर्मी सीताराम माझी और बुजुर्ग लखन सोरेन बाइक पर सवार होकर हाता की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोवाली पुलिस को दी, और तुरंत 108 एम्बुलेंस को घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस के ब्रेकडाउन के कारण घायलों को दूसरे वाहन से तारा सेवा सदन हाता लाया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : बार एसोसिएशन के सदस्यता शुल्क को कम करने की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, पुलिस ने जांच शुरू की

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तारा सेवा सदन ने उन्हें सदर अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. सीताराम माझी झारखंड पुलिस से सेवानिवृत हैं और पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा बंधुवा के निवासी लखन सोरेन को भी गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें