WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

SE Railway : टाटानगर स्टेशन में तीन प्लेटफॉर्म नए बनेंगे : रेल जीएम, देखें – Video

SHARE:

  • साउथ इस्टर्न रेलवे के जीएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण, कहा 15 अक्टूबर तक थर्ड लाइन टाटानगर तक बिछ जाएगी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साउथ इस्टर्न रेलवे जोन के जीएम अनिल कुमार मिश्रा शनिवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे. जीएम अपने स्पेशल सलून से टाटानगर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद थी. इस दौरान जीएम अनिल मिश्रा ने टाटानगर स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया. वहीं टाटानगर-खड़गपुर थर्ड लाइन और टाटानगर-झारसुगुड़ा थर्ड लाइन का निरीक्षण भी किया. जीएम ने टाटानगर स्टेशन के पार्सल सेक्शन में पार्सल स्कैनर का उद्घाटन भी किया. इसके बाद वे आदित्यपुर स्टेशन भी पहुंचे. जहां स्टेशन में बनने वाले नए प्लेटफार्म के बारे में जानकारी ली. जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पार्सल सेक्शन में स्कैनर को लगाया गया है, ताकि कोई ऐसी वस्तु को रेल से नहीं भेजा जाए जिसे बैन किया गया है.

महीने के अंत तक आदित्यपुर में दो अतिरिक्त प्लैटफार्म

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जीएम अनिल मिश्रा ने बताया कि इस महीने के अंत तक आदित्यपुर स्टेशन में दो अतिरिक्त प्लैटफार्म बनकर तैयार हो जाएगा. इस फ्लैटफार्म के लिए कई वर्षों से स्थानीय लोगों की मांग भी थी. जल्द ही इससे ट्रेन भी गुजरेगी. वहीं आदित्यपुर स्टेशन में रेलवे यार्ड भी बनाया जा रहा है. जहां ट्रेनों को रखा जाएगा. इसके अलावा टाटानगर स्टेशन में भी ट्रेनों के आवागमन को देखते हुए तीन अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाए जाएंगे. फिलहाल टाटानगर स्टेशन में पांच प्लैटफार्म है जो कम है. तीन और प्लैटफार्म बनने से प्लैटफार्म की संख्या आठ हो जाएगी.

अक्तूबर के अंत से शुरु होगा टाटा-खड़गपुर थर्ड लाईन

जीएम अनिल मिश्रा ने बताया कि इस अक्तूबर के अंत तक टाटा-खड़गपुर के बीच थर्ड लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा. वहीं जनवरी 2025 तक टाटा-झारसुगुड़ा के बीच थर्ड लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा. साउथ इस्टर्न जोन में कई ट्रेने लेट चलती है. इस पर भी काम किया जा रहा है. रेलवे इस प्रयास में है कि जोन में ट्रेने समय पर चले, ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े. उन्होंने बताया कि जल्द ही टाटानगर स्टेशन के रेनोवेशन का काम शुरु कर दिया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर