Saraikela Accident : सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिले के कांड्रा-चौका मार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घटना कांड्रा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुई, जहाँ दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में नेंग्टासाइ निवासी बाइक सवार शंभु महतो की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल चार अन्य लोगों का भी इलाज चल रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें