WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Intak : सरायकेला-खरसावां में इंटक की कमान रश्मि खनूजा के हाथों में

SHARE:

श्रमिकों, महिलाओं और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की आवाज को बुलंद करने का लिया संकल्प, संगठन विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (फेडरेशन) यानी इंटक फेडरेशन ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रश्मि खनूजा को सरायकेला-खरसावां जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रश्मि खनूजा को यह जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक दक्षता तथा श्रमिकों, महिलाओं, मजदूरों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए दी गई है। नई जिम्मेदारी के साथ उनके सामने जिले में इंटक के संगठन को नई धार देने और श्रमिकों के बीच उसकी पकड़ मजबूत करने की चुनौती भी होगी।

सदस्यता विस्तार से लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष के रूप में रश्मि खनूजा को जिले में संगठन का विस्तार करने, सदस्यता अभियान को गति देने, संगठनात्मक कार्यक्रमों का समन्वय करने तथा श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पत्र में संगठन के संविधान, सिद्धांतों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने के साथ अनुशासन, एकता और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

इसके साथ ही राज्य समिति और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जिले में इंटक की गतिविधियों को प्रभावी बनाने की अपेक्षा की गई है। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिला स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर अधिक से अधिक श्रमिकों और कामगारों को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।

90 दिनों में प्रेस वार्ता, संगठन की ताकत जनता के सामने रखने का निर्देश

नियुक्ति पत्र में रश्मि खनूजा को नियुक्ति जारी होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर आधिकारिक प्रेस वार्ता आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है। प्रेस वार्ता के माध्यम से इंटक फेडरेशन के उद्देश्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और श्रमिक हितों को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी होगी।

प्रेस वार्ता के बाद विस्तृत रिपोर्ट, तस्वीरों और मीडिया कवरेज के साथ राष्ट्रीय कार्यालय को रिपोर्ट भेजने का प्रावधान भी किया गया है। निर्धारित शर्तों का बिना उचित कारण पालन नहीं किए जाने की स्थिति में राष्ट्रीय समिति द्वारा नियुक्ति की समीक्षा अथवा उसे रद्द किए जाने की बात भी नियुक्ति पत्र में कही गई है।

रश्मि बोलीं—श्रमिकों की आवाज को और मजबूती से उठाना प्राथमिकता

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रश्मि खनूजा ने कहा कि उन्हें संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उनका प्रयास रहेगा कि सरायकेला-खरसावां जिले में इंटक को मजबूत और सक्रिय संगठन के रूप में खड़ा किया जाए तथा श्रमिकों की समस्याओं को उचित मंच तक मजबूती से पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं, मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और मेहनतकश लोगों को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। संगठन की एकता और अनुशासन को बनाए रखते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिले में इंटक के विस्तार के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।

रश्मि खनूजा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि श्रमिकों के बीच विश्वास पैदा करना और जरूरत के समय उनकी आवाज बनकर खड़ा होना है। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में इंटक को नई मजबूती देने का भरोसा जताया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर