Jamshedpur : आभार यात्रा में शामिल हुए सरयू, हुआ जबरदस्त स्वागत

SHARE:

कई स्थानों पर लोगों ने की पुष्पवर्षा, अंगवस्त्र देकर भी लोगों ने किया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सोनारी मंडल और सरयू समर्थकों द्वारा आयोजित आभार यात्रा में शामिल हुए. यह यात्रा सोनारी एयरपोर्ट से शुरु हुई और ए रोड पर जाकर खत्म हुई. इस आभार यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसमें आम जनता की भी भागीदारी रही.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आभार यात्रा की शुरुआत सोनारी एयरपोर्ट से हुई. यहां से एयरपोर्ट बाजार, डिस्पेंसरी रोड होते हुए यात्रा गुदड़ी बाजार, नर्स क्वार्टर चौक तक पहुंची. फिर यहां से बालीचेला स्कूल रोड में कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा को रोक कर राय का स्वागत किया. स्वागत करने वालों में स्त्री, पुरुष, बुजुर्ग, नौजवान सभी शामिल थे.

यात्रा यहां से निकल कर श्रीराम मंदिर चौक पर पहुंचा. यहां भी राय का गर्मजोशी से स्वागत हुआ. राम मंदिर चौक से यात्रा सीधे कागल नगर मार्केट पहुंची, जहां पर भारी संख्या में बाजार समिति के लोग खड़े थे. इन लोगों ने राय का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया. यहां से आभार यात्रा सीधे ए रोड पर पहुंची और यहीं यात्रा का समापन हुआ.

इस यात्रा की खासियत यह रही कि एयरपोर्ट चौक से ए रोड तक कई स्थानों पर लोगों ने आगे बढ़ कर राय का स्वागत किया. अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई और राय को फूलों की माला पहनाई गई. कई लोगों ने तो राय का अंग वस्त्र देकर भी स्वागत किया.

आभार यात्रा में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, प्रशांत पोद्दार, राणा प्रताप सिंह, अजय श्रीवास्तव, पूरण वर्मा, गोपाल लहरी, मुकुल मिश्रा, सोनू ठाकुर, धर्मेंद्र प्रसाद, संजय रजक, नारायण प्रसाद, महावीर सिंह, कृष्णा यादव, डॉ. दीपक घोष, बिराजदेव, निखार सबलोक, नीरज सिंह, काजल मुखर्जी आदि शामिल रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें