WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : चेंगजोड़ा फुटबॉल मैदान में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुए विवाद के बाद धारा 144 लागू

SHARE:

घाटशिला विवाद, चेंगजोड़ा गांव, प्रतिमा स्थापना विवाद, प्रशासन कार्रवाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला प्रखंड अंतर्गत काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा गांव के फुटबॉल मैदान में दो पक्षों में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है. विवाद के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मामले को लेकर घाटशिला के कार्यपालक दंडाधिकारी के पास पहुंचे और विवाद के बारे पूरी जानकारी दी. मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने दोनों ही पक्षों को चिट्ठी निर्गत करते हुए

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अनुमंडल कार्यालय में बुलाया तथा मामले के समाधान का प्रयास किया. ज्ञात हो कि चेंगजोड़ा गांव में एक तरफ गांव के ग्राम प्रधान भादो मुर्मू हैं तथा दूसरे तरफ अंश – 16 के जिला पार्षद देवयानी मुर्मू के पति राम किशोर मुर्मू हैं. दोनों एक दुसरे के विरोध में खड़े हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि पार्षद के पति रामकिशोर मुर्मू मैदान में मनमानी करते हुए अपने पिता स्व कुनाराम मुर्मू की प्रतिमा लगाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी और गांव के ग्रामीण मैदान को सार्वजनिक बताते हुए अपना दावा जता रहे हैं. मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान भादो मुर्मू, मुचीराम हेमब्रम, मंगल मार्डी, रवि सोरेन, अमर सिंह पूर्ती, सुशील मार्डी, लोबिन सिंह, राहुल मुर्मू, बाजुन मुर्मू, आशीष गोडसोरा, लक्ष्मण मुर्मू, शैलेन्द्र सोरेन, धूमा मुर्मू, सुनील सोरेन, गणेश मुर्मू, विकास सोरेन, सुन्दर टुडू, दिनेश हांसदा, सूरज मुर्मू, शीरु मार्डी, संजय मुर्मू, प्रदीप मुर्मू, सुनील मुर्मू, विशाल हेंब्रम, मुचीराम हेमब्रम, अमर पूर्ति एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

उक्त मामले में देर शाम अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फरहाने के लेकर विवाद होने की संभावना को देखते हुए चेंगजोड़ा मैदान में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 पूर्व में (धारा 144) लागू कर दिया गया है. अब दोनों पक्ष उक्त स्थल पर नहीं जा सकते हैं. जिससे पुनः किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर