Jamshedpur : चुनावी जनसभा में पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती से सिख नेताओं ने चुनाव को लेकर की चर्चा, बताया जीत तय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा के स्टार प्रचारक बॉलीवुड अभिनेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती का आज पोटका एवं घाटशिला जनसभा के बाद जमशेदपुर आना हुआ। जहाँ कुछ समय उन्होंने विश्राम किया। इस दौरान सिख युवा भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू एवं सिख भाजपा नेता चंचल भाटिया ने मुलाकात की एवं चुनावी गतिविधियों पर एक चर्चा भी हुई।

चर्चा के दौरान सतबीर सिंह सोमू ने पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान में भाजपा की रणनीति के बारे में बताया और यह यकीन दिलाया कि इस बार भाजपा पूरे कोल्हान में जीत दर्ज कर रही है।
वहीं रविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि अल्पसंख्यकों का भी पूरा समर्थन भाजपा को मिल रहा है और भाजपा झारखंड में सरकार बनाने जा रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चर्चा के दौरान चंचल भाटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर जनता भाजपा की सरकार चाहती है और लगातार हो रहे दौरे से यह बात देखने को मिल रहा है कि चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आएगा और झारखंड में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें