WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सुंदरनगर में सेंट जूड्स स्कूल के शौचालय का गंदा पानी सड़क पर, लोगों में आक्रोश; बीमारी फैलने की आशंका

SHARE:

जमशेदपुर: सुंदरनगर चौक स्थित सेंट जूड्स स्कूल के शौचालय का गंदा पानी पिछले कुछ दिनों से मेन रोड पर बहने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने गहरा आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो गया है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे इस मामले की शिकायत उपायुक्त (डीसी) से करेंगे और आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, सेंट जूड्स स्कूल परिसर में स्कूल के साथ-साथ छात्रावास (हॉस्टल) भी संचालित होता है। ऐसे में शौचालय से निकलने वाले गंदे पानी की मात्रा अधिक है, जिसे उचित निकासी व्यवस्था के बजाय सीधे सड़क पर बहाया जा रहा है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक दिक्कत उस मार्ग पर हो रही है, जहां से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन बैंक ऑफ इंडिया की सुंदरनगर शाखा तक पहुंचते हैं। गंदा पानी बैंक के समीप से होकर गुजर रहा है, जिससे ग्राहकों और कर्मचारियों को बदबू तथा गंदगी के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क किनारे स्थित दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण ग्राहकों का रुकना भी कम हो गया है और उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार गंदा पानी बहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने नगर निकाय और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

लोगों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि यदि जल्द निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

स्थानीय लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे स्कूल के बाहर विरोध-प्रदर्शन और तालाबंदी जैसे कदम उठाने पर भी विचार करेंगे। फिलहाल क्षेत्र के लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं, ताकि गंदगी और संभावित स्वास्थ्य संकट से जल्द राहत मिल सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर