Jamshedpur : श्रावण के प्रथम दिन सरयू राय ने किया रुद्राभिषेक, भगवान भोलेनाथ से जनकल्याण की प्रार्थन

SHARE:

बिष्टुपुर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ अनुष्ठान, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश, शहर और समस्त मानव समाज के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रुद्राभिषेक का अनुष्ठान विद्वान आचार्य पंडित विनोद पांडेय के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। रुद्राभिषेक में प्रमुख रूप से शिवशंकर सिंह, अंशुल शरण, धर्मेंद्र तिवारी, अमित शर्मा, नीरज सिंह, साकेत, अशोक कुमार, असीम पाठक, विनीत, रत्नेश सिंह, सुनील सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना तथा गोल्डन पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।श्रावण मास के पहले दिन मंदिर परिसर में आस्था, श्रद्धा और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें