WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मुंशी प्रेमचंद जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नन्हें स्वर’ कार्यक्रम, बच्चों ने कविता व कहानी पाठ से बांधा समां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

मुंशी प्रेमचंद की जयंती की पूर्व संध्या पर निनाद संस्था के तत्वावधान में सी.पी. समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में ‘नन्हें स्वर’ साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने की। शुभारंभ मां सरस्वती एवं मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन और साहित्य पर आधारित कविता, काव्य एवं कहानी पाठ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 की आयुषी यादव प्रथम, कक्षा 9 के समर कुमार द्वितीय तथा कक्षा 6 की जिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विद्यार्थियों ने प्रेमचंद के जीवन परिचय के साथ उनकी कालजयी रचनाएं गोदान, गबन, ईदगाह, नमक का दरोगा, पंच परमेश्वर, पूस की रात और कफन का प्रभावशाली पाठ किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों को साहित्य के मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद भारतीय समाज के सच्चे दर्पण थे। उन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति की पीड़ा और संघर्ष को आवाज दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों में पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करना बेहद जरूरी है और ऐसे साहित्यिक आयोजन उनके व्यक्तित्व व संस्कारों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निनाद संस्था की संस्थापक पूनम महानंद ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को साहित्य, संस्कृति और भारतीय मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी समाज को ईमानदारी, समानता, करुणा और मानवता का संदेश देता है तथा ऐसे आयोजन बच्चों में पढ़ने और रचनात्मक अभिव्यक्ति की संस्कृति विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव परमानंद कौशल, उपाध्यक्ष सालिक दास देवांगन, निनाद संस्था की आकांक्षा, चंद्रमोहन सोरेन, हिमांशु एवं शुभम कुमार पांडेय ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मनीष सिंह ‘वंदन’ उपस्थित रहे। विद्यालय की अंग्रेजी माध्यम शाखा की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर