Jamshedpur : 217 श्रद्धालुओं का शिरडी साईं धाम के लिए निःशुल्क जत्था रवाना, विधायकों ने दी शुभकामनाएं, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित लाल बिल्डिंग परिसर में श्री शिव साईं शनि हनुमान एवं काली मंदिर समिति की ओर से गुरुवार को 217 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का निःशुल्क शिरडी साईं दर्शन यात्रा के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और पोटका विधायक संजीव सरदार ने अंगवस्त्र भेंट कर उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

समिति द्वारा हर वर्ष क्षेत्र के श्रद्धालुओं को निःशुल्क शिरडी साईं दर्शन यात्रा कराई जाती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 217 श्रद्धालुओं का जत्था लाल बिल्डिंग स्थित साईं मंदिर परिसर से रवाना किया गया। यात्रा प्रस्थान से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का प्रसाद ग्रहण किया और पूरा क्षेत्र “साईं बाबा की जय” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नरेश लाल, मुख्य संरक्षक रणजीत साव, जेएमएम नेता आस्तिक महतो, महाबीर मुर्मू, बड़े लाल दुबे, रंजन पांडे, मुकेश शर्मा, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभ यात्रा के साथ रवाना किया।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें