Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सांसद विद्युत महतो को जिताने के लिए सिख नेताओं ने कमर कसी, 21 मई को बाइक रैली से करेंगे शहर भ्रमण, मोदी के पक्ष में मांगेंगे वोट

SHARE:

शहर का भ्रमण करने के बाद टिनप्लेट खालसा क्लब में होगी जनसभा, जुटेगा सिख समाज

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आगामी 25 मई को जमशेदपुर में होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है. इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे 400 पार को पूर्ण करने के लिए सिख समाज ने ताकत झोक दी है. इसे लेकर सिख भाजपा नेता आगामी 21 मई को बाइक रैली निकालकर उलगुलान करेंगे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा के मंत्री मंजीत सिंह गिल ने बताया कि बाइक रैली के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गुरदीप सिंह पप्पू के नेतृत्व में सात मेंबरी टीम बनाई गई है, जिसमें मैं मंजीत गिल, सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, चंचल भाटिया, जोगिंदर सिंह जोगी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सह प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू, इंदरजीत सिंह बिट्टू शामिल किया गया है. गिल ने बताया कि देश में सिखों की भूमिका अहम होती है. इसी तरह मोदी जी के हाथों को मजबूत करने में भी सिख अहम भूमिका निभाएंगे.

साकची गुरुद्वारा के मैदान से अरदास के बाद रैली की शुरुआत होगी. इसमें पांच सौ सिख युवा बाइक से शहर का भ्रमण करेंगे. हाथों में नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने वाले स्लोगन लिए युवा नारे लगाते हुए घूमेंगे.

यह रैली साकची, आरडी टाटा गोलचक्कर होते हुए बर्मामाइंस, स्टेशन, जुगसलाई, बिष्टुपुर, सोनारी कदमा होकर मानगो पहुंचेंगे. रास्ते में जुगसलाई फाटक गोलचककर में शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मानगो खंडा चौक में खुदी राम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. उसके बाद गोलमुरी, टुईलाडूंगरी, नामदाबस्ती से टिनप्लेट खालसा क्लब में पहुंचेगी जहां सभा में तब्दील होगी. अंत में यहां भोजन की व्यवस्था भी रहेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर