Sonari Airport : लापता विमान की तलाश करने के लिए वायुसेना ने संभाला मोर्चा, चांडिल डैम की गहराई में उतरेंगे जवान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सोनारी से उड़ान भरने के बाद लापता हुए एयरक्राफ्ट की खोज में भारतीय नौसेना अब कमान संभालेगी। इस निमित सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र भेजकर नेवी के सहयोग का आग्रह किया था।

जिला प्रशासन के आग्रह पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए अधिकारियों को तुरंत मदद को कहा। इसके बाद नौसेना ने सक्रियता दिखाई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : अंगिका सेवा सदन छोट गोविंदपुर में हुआ वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

बुधवार रात विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंची। रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए रवाना हुई।

आज सुबह से नौसेना की पूरी टीम चांडिल डैम में उक्त एयरक्राफ्ट की खोज शुरू करेगी। मालूम हो कि ट्रेनी विमान मंगलवार दोपहर के बाद से ही ट्रेस नहीं हो रहा है. लोकेशन के आधार पर चांडिल डैम पर रिस्कयु टीम की जांच टिक गई है. बुधवार को पानी से एक जोड़ी जूता मिला था, जो पायलट शुभ्रादीप का बताया गया था. उधर, पायलट के परिजन भी परेशान हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें