WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति ने भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है. रविवार को मंदिर प्रांगण में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पूजा की सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छता और सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें Giridih : पुराना जेल मंदिर में योग क्लास का स्थापना दिवस, महिला दिवस और नव वर्ष दीप यज्ञ के साथ मनाया गया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर

पूजा के दौरान व्रतधारियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी. मंदिर परिसर के दोनों तालाबों की सफाई कर उनमें निर्मल जल भरा जाएगा, ताकि श्रद्धालु पवित्र भाव से सूर्य उपासना कर सकें. साथ ही, मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा, जिससे पूजा का माहौल और भी आकर्षक बनेगा. सेवा शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें 4 अप्रैल को सुबह अर्घ्य के लिए गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती और चाय की व्यवस्था की गई है. वहीं, 3 अप्रैल को संध्या अर्घ्य के दौरान शीतल पेय और शर्बत का वितरण किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : ईद त्योहार के मद्देनजर कोवाली पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च आयोजित

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में चैती छठ पूजा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. घाट पर ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर श्रद्धालु अर्घ्य अर्पित करेंगे. बैठक के बाद पदाधिकारियों ने छठ घाट तालाब और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, रमेश तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर