WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विजया गार्डन में पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की संदिग्ध मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार सुबह टाटा स्टील मर्चेंट मिल के पूर्व चीफ 62 वर्षीय संदीप पाल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, संदीप पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे। करीब 15 दिन पहले वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई स्थित कॉलेज में छोड़कर जमशेदपुर लौटे थे। परिजनों का कहना है कि बेटी के वहां रहने और परिस्थितियों को लेकर वह काफी चिंतित थे। इसके बाद उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई थी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर