Kharsawan : कुचाई के जोबाजंजीर गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल, दिवाना क्लब लेप्सो बना विजेता

SHARE:

खेल से शारिरीक व मानसिक दोनों का विकास होता है – गागराई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन की शुभ अवसर पर नव युवक संघ के तत्वावधान में कुचाई के जोबाजंजीर गांव में कोल्हान के 64 टीमों के बीच तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाईनल मैच में मिस्टी फुटबॉल क्लब सरायकेला की टीम को कडे मुकाबले में हरा कर दिवाना क्लब लेप्सो की टीम विजेता बना।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Ghatshila : एलआईसी कॉलोनी में शिव शांति यज्ञ आयोजित

पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई,जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत अन्य अतिथियों ने पहले से आठवें स्थान पर रहे खिलाडियों को पुरस्कृत किया। विजेता दिवाना क्लब लेप्सो (कुचाई) की टीम को 90 हजार, उप विजेता मिस्टी फुटबॉल क्लब सरायकेला की टीम को 65 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर रहे एनवाईएस जोबाजंजीर की टीम को 35 हजार व चोथे स्थान पर रहे हेसाडीह की टीम को 20 हजार रुपये के नगदी राशि दे कर पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों का विकास राज्य सरकार के प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य सरकार ने कई खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति करने का कार्य किया है। गागराई ने कहा कि खेल से शारिरीक व मानसिक दोनों का विकास होता है। व्यक्तिगत स्तर पर खेल के विकास के लिये लगातार कार्य कर रहे हैं।

गागराई ने कहा कि वह स्वयं भी एक राष्ट्रीय स्तर के साइक्लिस्ट रहे हैं। इस कारण खेल की महत्ता को समझते हैं। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। उन्होंने खिलाडियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर समाजसेवी श्रीमती बासंती गागराई,भरत सिंह मुंडा,अजय सामड,करम सिंह मुंडा, राहुल सोय,मुन्ना सोय आदि उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें