Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Traffic Police : मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट चालकों पर कार्रवाई, 42 बाइक जब्त, 2.10 लाख जुर्माना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। दो दिनों तक चले इस अभियान में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चल रही 42 बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा और चालकों से कुल 2.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। यह विशेष अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चलाया गया।

यातायात डीएसपी नीरज पाठक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
यातायात डीएसपी नीरज पाठक ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उन बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिनमें नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे और जिनसे अत्यधिक तेज आवाज निकल रही थी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ऐसे वाहनों के चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई सभी बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर लिए गए हैं। अब इन जब्त साइलेंसरों को नष्ट करने की तैयारी की जा रही है, ताकि दोबारा उनका उपयोग न हो सके। यातायात पुलिस का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से आम लोगों को परेशानी होती है और इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर