फतेह लाइव, रिपोर्टर.
आदित्यपुर में मगध ट्रस्ट अब अपने विकास के नए मुकाम की ओर बढ़ रहा है। पिछले 15 वर्षों से ‘मगध सम्राट हॉस्पिटल’ के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाला ट्रस्ट अब एक नई पहल करने जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा बहुत जल्द ‘मगध रेस्ट हाउस’ की शुरुआत की जाएगी, जहां लोगों को एक ही छत के नीचे कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मगध रेस्ट हाउस में रहने के लिए उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस व्यवस्था होगी। इसमें लिफ्ट, फायर एक्सटिंग्विशर, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग सुविधा जैसी जरूरी व्यवस्थाएं शामिल होंगी। इसके अलावा शादी एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए बैंक्वेट हॉल और स्विमिंग पूल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं लोगों को लाने ले जाने के लिए गाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध है
ट्रस्ट का कहना है कि यह रेस्ट हाउस हिंदू नव वर्ष के शुरुआती महीने में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस नई पहल से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवासीय और आयोजन संबंधी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी, जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।



