Tatanagar Rpf Action : वंदे भारत की महिला यात्री का पर्स टपाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ टीम टाटानगर ने सोमवार को एक कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को पकड़ा. उक्त दोनों महिलाओं ने वंदे भारत में चढ़ने वाली एक महिला यात्री सावित्री सिंकू के पर्स से नकद 6500/-, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड आदि की चोरी की थी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर इनको पकड़ा गया और अगली कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द किया गया. यह सारी कार्रवाई पोस्ट कमांडर RPF टाटानगर राकेश मोहन एवं जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. पकड़ी गई महिलाओं का नाम कुसुम देवी एवं सोगा भुइंया है, जो टाटानगर स्टेशन परिक्षेत्र की रहने वाली खानाबदोश महिलाएं हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें