WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सरजामदा गुरुद्वारा – रविंद्र सिंह और सरबजीत कौर चुने गए प्रधान, परसुडीह थाना प्रभारी हुए सम्मानित

SHARE:

धूम-धाम से मनाया गया खालसा प्रकट दिवस, लंगर आयोजित

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह में स्थित सरजामदा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान फिर से रविंद्र सिंह मिंटा को संगत ने चुन लिया है. वहीं सिख स्त्री सत्संग सभा की नई प्रधान बीबी सरबजीत कौर बनाई गई है. मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में आयोजित खालसा प्रकट दिवस पर इसकी विधिवत घोषणा की गई. प्रधान रविंद्र सिंह के साथ महासचिव पद के लिए बलबीर सिंह बल्ले को सेवा सौंपी गई. प्रधान रविंद्र सिंह का यह तीसरा कार्यकाल होगा. उनकी सेवा 2026 से 2029 तक होगी.

 

वहीं सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सरबजीत कौर और महासचिव हरमीत कौर बनाई गई. बीबी सरबजीत कौर इससे पूर्व 2017 से 2020 तक भी प्रधान रह चुकी है. सभा की पूर्व प्रधान बीबी जसबीर कौर ने अपनी दो पारी (2020 से 2026) तक बाखूबी पार की. उन्होंने नई प्रधान को कार्यभार सौंप दिया है. इससे पूर्व मंगलवार को गुरुद्वारा में खालसा प्रकट दिवस सह वैसाखी का पर्व श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ मनाया गया. गदड़ा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा की संगत ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की. इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया. परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार भी आयोजन में शामिल हुए और गुरुग्रंथ साहेब के समक्ष नतमस्तक हुए और क्षेत्र की तरक्की की कामना की. उन्हें गुरुद्वारा कमेटी की ओर से मोमेंटो और सरोपा देकर सम्मानित किया गया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ये रहे मौजूद

आयोजन में चेयरमैन जत्थेदार भूपेंद्र सिंह, परमजीत सिंह रंजीत सिंह, गुरबचन सिंह, सविन्द्र सिंह सोनू, हरविंदर सिंह सोखी, हरजिन्दर सिंह, लखविंदर सिंह, जगजीत सिंह जग्गा, नौजवान सभा के प्रधान जगप्रीत सिंह एंड टीम ने शामिल होकर गुरु घर की सेवा को सफल बनाया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर