Jamshedpur : महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा : अपर्णा

SHARE:

Lफतेह लाइव, रिपोर्टर. 

महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की महामंत्री अपर्णा गुहा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को उनके हक और अधिकार दिलाने के पक्ष में रही है, जबकि भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है.

अपर्णा ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण बिल को लेकर केवल दिखावा कर रही है और इसके जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहती है. गुहा ने कहा कि भाजपा कभी भी महिलाओं की वास्तविक हितैषी नहीं रही है, बल्कि इस मुद्दे को केवल राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपर्णा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को लागू करने में देरी करना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है. कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी, ताकि देश की आधी आबादी को उनका पूरा अधिकार मिल सके.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें