WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand : तीन साल बाद खुला रहस्य – लापता युवक का नरकंकाल कब्र से बरामद, बोकारो का मामला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड में बोकारो से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। करीब तीन साल से लापता युवक का नरकंकाल पुलिस ने कब्र खोदकर बरामद किया है। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान खालिक बाबू अंसारी के रूप में हुई है, जो 16 जून 2022 से लापता था। वह बरमसिया ओपी क्षेत्र के आरता गांव का रहने वाला था। वर्ष 2015 में उसकी शादी अलकुशा निवासी हबीब अंसारी की बेटी हिना से हुई थी। शादी के बाद वह वर्ष 2018 से चास थाना क्षेत्र के भर्रा बांका पुल के पास शमीम अंसारी के घर में रह रहा था।

बताया जाता है कि 16 जून 2022 की रात वह अचानक लापता हो गया था। दो दिन बाद उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में मारपीट के बाद गायब होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, लंबे समय तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। वर्ष 2025 में मामला दोबारा खुलने के बाद जांच ने रफ्तार पकड़ी। मृतक के परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई। जांच के क्रम में पुलिस चास थाना क्षेत्र के भर्रा स्थित कब्रिस्तान पहुंची, जहां कब्र की खुदाई कर नरकंकाल बरामद किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खालिक बाबू अंसारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इस घटना के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। मामले की जांच जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर