WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Murder : महिला की चाचा ससुर के बेटे ने गला दबाकर हत्या कर दी

SHARE:

मोहम्मद कलीमुद्दीन

जादूगोड़ा।

पोटका थाना अंतर्गत मैं नेतोसोई निवासी 30 वर्षीय महिला साकरो मुर्मू की सोमवार की देर शाम में उसके चाचा ससुर के बेटे होरेन माझी ने गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को साकरो मुर्मू अपने घर पर अकेली थी। उसी समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर जब परिजन घर पहुंचे और ताला तोड़ा तो मृतक का शव पलंग पर पड़ा था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पति सूरज माझी ने बताया कि वह परसुडीह क्षेत्र में मजदूरी का काम करता है। इसके लिए वह सुबह ही घर से काम पर निकल जाता है। सोमवार को भी वह प्रतिदिन की तरह काम करने गया था। काम करने के दौरान लगभग 2:00 बजे उसे उसकी पत्नी साकरो ने फोन कर बताया कि होरेन घर आया था और उसका गला दबा कर जान से मारने की कोशिश किया, मगर फिर बाद में आपसी बातचीत से मामला शांत हो गया था। उसके बाद वह काम में लग गया। उसके बाद जब काम खत्म हुआ तो देर शाम उसने साकरो को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर घर जाकर देखने को कहा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जब परिवार के लोग घर गए तो कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। उसके बाद जब ताला तोड़ा गया तो साकरों का शव पलंग पर पड़ा हुआ था और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आशंका व्यक्त की जा रही है की हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर