WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह आयोजित, कई प्रतियोगिता में भी हुए शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में दादा-दादी तथा नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय तथा दादा-दादी नाना-नानी के प्रतिनिधि के रूप में मंचासिन अतिथि रामाचल चौहान तथा उनकी धर्मपत्नी सुमन चौहान के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती, ॐ तथा भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्पार्चन कर किया गया।

अतिथियों का परिचय विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या रेणु दीदी के द्वारा किया गया तथा प्रस्तावना पंकज कुमार मिश्र के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता बताते हुए प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने कहा कि पहले लोग संयुक्त परिवार में मिल जुल कर साथ में रहते थे जिसमें घर में रहने वाले बच्चों का भी विकास सही ढंग से होता था तथा दादा-दादी या नाना-नानी से उन्हें ढेरों प्रेरक कहानियां सुनने को मिलती थी जिससे उनमें संस्कार आता था। बच्चों को दादा-दादी से भरपूर प्यार भी मिलता था, परन्तु आज कल एकल परिवार का चलन बढ़ा है जिससे घर के बड़े बुजुर्ग उपेक्षित हो रहे हैं तथा उन्हें कई बार वृद्धाश्रम तक भेज दिया जाता है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसलिए इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपलोगों के सम्मान के प्रति समाज को जागरूक करना है। इस अवसर पर दादी-नानियों के लिए गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता तथा दादा-नानाजी के लिए चेयर दौड़ की प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी दादा-दादी ने भाग लिया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे भैया बहनों के द्वारा गीत तथा अभिनय नृत्य की भी प्रस्तुति की गई जिसे देख कर कई लोग भावुक भी हो गए। सभी आगंतुकों ने इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की। कार्यक्रम का समापन शान्ति मंत्र के साथ हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य जी-दीदी जी तथा भैया-बहनों की सक्रिय भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर