WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर में दिनदहाड़े महिला से पर्स छिनतई, बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में कीनन स्टेडियम के पास रविवार दोपहर दिनदहाड़े छिनतई की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स झपट लिया, जिससे महिला चलती बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला नीतू पांडेय अपने पति गौरी शंकर पांडेय के साथ बाइक से साकची स्थित ओल्ड बुक स्टोर से लौट रही थीं। वे जेआरडी कॉम्प्लेक्स के पास से होकर बीएसएनएल ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बदमाश ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी।

बदमाशों ने तेजी से महिला का पर्स झटका, जिससे संतुलन बिगड़ने पर नीतू पांडेय सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों आरोपी बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर होते हुए साकची की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए भेजा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। दिनदहाड़े पॉश इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर