Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिष्टुपुर कोल्ड स्टोरेज के पास राजू पगला की गिरने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम संतोष उर्फ राजू पगला बताया जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष बिष्टुपुर क्षेत्र में कूड़ा चुनकर अपना जीवन यापन करता था. बताया जा रहा है कि वह अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा, जिसके बाद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. वहीं पुलिस मृतक के परिजनों और उसके घर का पता लगाने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार संतोष अक्सर बिष्टुपुर इलाके में देखा जाता था और लंबे समय से कूड़ा चुनने का काम करता था.

हालांकि वह मूल रूप से कहां का रहने वाला था. इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है, फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर