Jamshedpur : पत्रकारों पर हो रहे फर्जी मामलों पर लगे रोक, उपायुक्त से मिले राष्ट्रीय महासचिव

SHARE:

जिला महासचिव पर हुए फर्जी मामले को पत्रकारों‌ द्वारा प्रमुखता से उठाया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया आज जमशेदपुर उपायुक्त राजीव रंजन से मिले.उन्होने फर्जी पत्रकार और फर्जी मामलों पर रोक लगाने की बात रखते हुए कहा कि जिले में पत्रकारों को असली-नकली के कारण काफी परेशानी हो रही है.श्री भाटिया ने उपायुक्त को बताया कि ऐसोसिएशन के जिला महासचिव आशीष गुप्ता पर लगातार तीन बार फर्जी मामले एक ही सिंडिकेट के इशारे पर दर्ज किए गए हैं. उपायुक्त ने पूरी जानकारी लेने के बाद मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अग्रसारित करने की बात कही.

ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह ने कहा कि फर्जी पत्रकारों पर रोक लगाने के लिए खुद ही कुछ फर्जी पत्रकार आवाज उठा रहे हैं.वे हमेशा की तरह न सिर्फ जिला प्रशासन को गुमराह करने का काम कर रहे हैं बल्कि फिल्ड में काम करने वाले पत्रकारों पर फर्जी मामले दर्ज करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं और अधिकारियों को दिग्भ्रमित कर असली-नकली का भेद समझाते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला महासचिव आशीष गुप्ता ने कहा कि मुझे बार-बार इसलिए फंसाया जा रहा है क्योंकि मैंने पत्रकारिकता की आड़ लेकर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ अवैध धंधों पर ख़बरें चलाईं थीं.असर यह हुआ कि यूसील जैसी बड़ी कंपनी ने अवैध ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर दिया.इसके बाद मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया और जेल भिजवाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए गए. मौके पर उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से मनोरंजन सिन्हा,चंदन डे,मनोज शर्मा,देवेंद्र मिश्रा,धनंजय कुमार,बिलकिस खातून,दिनेश श्रीवास्तव,बिपीन चंद्र पांडेय,हमजा इक़बाल,तौसिफ अंसारी,नागेन्द्र कुमार,चरणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें