Jamshedpur : शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा का प्रेरक आयोजन

SHARE:

 

नशा मुक्ति प्रतियोगिता के विजेता व 20 रक्तवीर सम्मानितuu

फ़तेह लाइव, जमशेदपुर।

महान स्वgतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की ओर से शनिवार को साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ नशा मुक्ति पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं एवं कोरोना काल से लेकर अब तक नियमित रक्त एवं प्लेटलेट्स दान कर मानव सेवा करने वाले 20 रक्तवीरों को सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शहीद उधम सिंह के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान से प्रेरित करना तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरूक करना है।

कार्यक्रम में समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ अंग्रेजी और हिंदी में ‘नशा मुक्ति निबंध प्रतियोगिता’ आयोजित की गई, जिसमें 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीब सरदार ने कहा कि आज के युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। यही शहीद उधम सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सभा की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गए।

इसके बाद कोरोना काल से लेकर वर्तमान समय तक आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाने वाले 20 रक्तवीरों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक सुधार के ऐसे प्रयासों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भविष्य में भी नौजवान सभा का पूरा सहयोग करती रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन इंदरजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर सभा के महासचिव रंजीत सिंह, सुखवंत सिंह, सिख विजडम के परविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, गतका फेडरेशन के जगजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, परमिंदर सिंह गोल्डी, जगप्रीत सिंह जेडी, अमनजोत सिंह, सुखदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में नौजवान सभा के सदस्य उपस्थित रहे।

नशा मुक्ति निबंध प्रतियोगिता के विजेता

अंग्रेजी वर्ग

प्रथम : जेनेलिया केराई

द्वितीय : सर्वेश कुमार

तृतीय : महेश जोनको

हिंदी वर्ग

प्रथम : रितिका कुमारी

द्वितीय : सरबजीत सिंह

तृतीय : वाई भरगयी

निर्णायक मंडल

सिमरन कौर

कंवलजीत कौर

निकेश कुमार शर्मा

जगनजोत कौर

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें