सुखमणि साहिब का पाठ, धनबाद से आए जत्थे ने किया कीर्तन; अरदास के बाद गुरु का लंगर वितरित
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
धनबाद के सिंदरी गुरुद्वारा में सोमवार को समाजसेवी स्वर्गीय प्रवीन ग्रोवर की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर सुखमणि साहिब का पाठ हुआ। धनबाद से आए रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अंतिम अरदास की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच गुरु का लंगर वितरित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व. प्रवीन ग्रोवर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सामाजिक सरोकारों और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रवीन ग्रोवर का व्यक्तित्व मिलनसार एवं सेवाभावी था। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार, शरत दुदानी, विक्रांत उपाध्याय, आशीष मुखर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, पवन तनेजा, मिठू सरिया, अताउर रहमान, दिनेश सिंह, दीपक कुमार दीपू, पंकज सिंह, सपन बनर्जी, रामदेव पांडेय, बिरंची सिंह, गौड़ चंद्र मंडल, शैलेन मंडल, काजल नाग, शैलेश सिंह, राघव तिवारी, शशि सिंह, विजय नाहा, मथुर मंडल, गोपाल महतो, निताई रजवार, सुबल गोराई, संजू महतो, सपन हलधर, राजेश मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्व. प्रवीन ग्रोवर के परिजन एवं ग्रोवर परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संगत ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच गुरु का लंगर प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ लंगर ग्रहण किया और स्व. प्रवीन ग्रोवर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।















