WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : स्वतंत्रता दिवस और सावन मिलन उत्सव में वृद्ध माताओं के साथ खुशियां साझा कीं

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सत्यम संजीवन ट्रस्ट के बैनर तले डिमना स्थित वृद्धाश्रम में स्वतंत्रता दिवस एवं सावन मिलन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रहने वाली माताओं के साथ ट्रस्ट के सदस्यों ने उत्सव मनाया और उनके साथ खुशियां साझा कीं।

इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चर्चा की गई। इसके बाद सावन मिलन उत्सव के तहत नृत्य-संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें वृद्ध माताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कुछ माताओं ने पुराने गीत गाकर कार्यक्रम में समां बांधा, जबकि कुछ ने भगवान भोलेनाथ के भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ट्रस्ट की ओर से वृद्ध माताओं के बीच खाने-पीने की सामग्री एवं पहनने के लिए कपड़े भी वितरित किए गए। ट्रस्ट के सदस्यों ने माताओं का आशीर्वाद लेते हुए उन्हें खुशी देने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान वृद्ध माताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस एवं सावन मिलन उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम संजीवन ट्रस्ट की अध्यक्ष कंचन सिंह, शंभू जी, अंजू देवी, शकुंतला देवी, अमित कुमार सिंह, बेबी शर्मा, ओम प्रकाश अग्रवाल, अमरजीत शेरगिल, पांडे जी, आशा सिंह, सुमित शर्मा, अनु जी, आकाश डे, पिंकी प्रसाद, संगीता श्रीवास्तव, सरोज सिंह, स्मिता जी सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर