WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लग्जरियस कार से बकरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर। 

जमशेदपुर में बकरी चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर में सामने आई घटना से लगाया जा सकता है। यहां बकरी चोरी करने के लिए चोरों ने किसी पुराने या छोटे वाहन का नहीं, बल्कि एक लग्जरियस कार का इस्तेमाल किया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भी चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शंकरपुर निवासी उमानाथ प्रमाणिक ने अपनी चार बकरियों को चारा खाने के लिए खुला छोड़ा था। सभी बकरियां विद्यासागर पल्ली के पास एक सुनसान रास्ते के आसपास चर रही थीं। इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब 5:10 बजे सफेद रंग की एक कार वहां पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार को पीछे करते हुए गली के अंदर लाया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद कार में सवार व्यक्ति ने दरवाजा खोला और बकरी को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। जैसे ही एक बकरी कार के करीब पहुंची, आरोपी ने उसे उठाकर गाड़ी के अंदर रख लिया। इसके बाद कार वहां से तेजी से निकल गई। बताया जा रहा है कि इसी तरीके से चार बकरियों को चोरी किया गया।

चोरी हुई बकरियों में सफेद, काली, लाल और काले-सफेद रंग की बकरी शामिल हैं। इनमें तीन बकरियां बच्चे देने वाली थीं। बकरियों के चोरी होने से उनके मालिक को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ पशुओं की चिंता भी सता रही है।

घटना के बाद इलाके में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब बकरी चोर भी चोरी के लिए महंगी और लग्जरियस कारों का इस्तेमाल करने लगे हैं। जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले से योजना बनाकर पहुंचे थे।

सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर JH05EF 9924 दिखाई देने का दावा किया गया है। घटना के बाद उमानाथ प्रमाणिक ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच का आधार बनाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस कार के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचने के साथ चोरी हुई चारों बकरियों को बरामद करने की चुनौती है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर