Breaking News
Jamshedpur : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए टीम गठित, 22-23 अगस्त को विशेष शिविर AIAPGET-2026 : परीक्षा को लेकर मानगो में निषेधाज्ञा, परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में कई गतिविधियों पर रोक Jamshedpur : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा की सराहनीय पहल, ओल्ड एज होम में लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप Jamshedpur : जुगसलाई में बदहाल मूलभूत सुविधाओं पर पार्षदों का फूटा गुस्सा, एक सप्ताह में सुधार नहीं तो धरना-अनशन की चेतावनी Jamshedput Congress : MMDR विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का तीखा हमला, कहा – झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्यों के अधिकार में दखल बर्दाश्त नहीं Jamshedpur : उलीडीह में घर में घुसकर मारपीट और धमकी का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा की सराहनीय पहल, ओल्ड एज होम में लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप

SHARE:

‘अकेले नहीं हैं आप’ कार्यक्रम में बुजुर्गों को मिली कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच कर दी गई दवाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में ‘अकेले नहीं हैं आप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप भी लगाया गया, जिसमें डॉक्टरों ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह कार्यक्रम डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता के.के. सिन्हा तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित कानूनों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बुजुर्गों ने साझा की अपनी समस्याएं

जागरूकता कार्यक्रम में ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों ने एक-एक कर अपनी बातें साझा कीं और अपनी विभिन्न समस्याओं से डालसा सचिव को अवगत कराया। डालसा सचिव ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान डालसा सचिव ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के रहन-सहन, खान-पान और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ओल्ड एज होम के संचालक को निर्देश दिया कि यहां रह रहे किसी भी बुजुर्ग को किसी प्रकार की परेशानी या कष्ट नहीं होना चाहिए तथा उनकी देखभाल और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की हुई जांच

निःशुल्क हेल्थ कैंप में डॉक्टरों ने सभी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की और विभिन्न बीमारियों का उपचार किया। इस दौरान विशेष रूप से ब्लड प्रेशर, लो और हाई बीपी तथा डायबिटीज की जांच की गई। जरूरतमंद बुजुर्गों को निःशुल्क दवाएं भी दी गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डालसा के पीएलवी प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी, नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, आशीष प्रजापति, सुनील पांडेय, सदानंद महतो, अंजन कुमार, सुनीता झा और प्रशिश मरांडी सहित ओल्ड एज होम परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर