Breaking News
Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण Jamshedpur : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित किया इंदरजीत सिंह ने 32वां प्लेटलेट्स दान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Trafic Police : थाना प्रभारी राजू की पहल :  ब्रेकडाउन वाहनों पर लगाया रेडियम, रात में हादसों का खतरा होगा कम

SHARE:

रात के अंधेरे में दूर से दिखेंगे खराब वाहन, सड़क सुरक्षा और दुर्घटना रोकने के लिए यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

मुख्य सड़कों पर ब्रेकडाउन होने के बाद खड़े भारी वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरायकेला-खरसावां यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्य सड़क पर खड़े खराब ट्रक और भारी वाहनों की जांच की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अभियान के दौरान पाया गया कि कई ट्रक एवं भारी वाहन खराब होने के कारण मुख्य सड़क पर खड़े हैं। खासकर रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश और संकेतक की व्यवस्था नहीं होने से पीछे अथवा सामने से आने वाले वाहन चालकों को सड़क पर खड़े खराब वाहनों का समय रहते पता नहीं चल पाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

आगे-पीछे और दोनों किनारों पर लगाया गया रिफ्लेक्टिव टेप

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन ब्रेकडाउन वाहनों को तत्काल सड़क से हटाना संभव नहीं था, उन वाहनों के आगे, पीछे और दोनों तरफ रेडियम एवं रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया। इसका उद्देश्य दूर से आने वाले वाहन चालकों को खराब वाहन की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई देना है, ताकि वे समय रहते सावधानी बरत सकें और दुर्घटना से बचा जा सके।

वाहन चालकों से यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन खराब होने की स्थिति में उसे यथासंभव मुख्य सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। साथ ही हैजार्ड लाइट, पार्किंग लाइट और रिफ्लेक्टिव संकेतकों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।

यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान को सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर