WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Rail Gm Inspection : दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ने किया चांडिल जंक्शन का निरीक्षण

SHARE:

पार्किंग, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. जैन ने शुक्रवार को चांडिल जंक्शन रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उनके साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और इंजीनियर भी मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जीएम ने स्टेशन पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, साउंड सिस्टम, ओवरब्रिज और यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए लिफ्ट का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से लिफ्ट की कार्यक्षमता और सेल्फ फीचर की जांच की। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांडिल स्टेशन में किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और निर्माण कार्यों में आने वाली कमियों को लेकर अधिकारियों एवं तकनीकी टीम से चर्चा की। उन्होंने शेष कार्यों को समय पर पूरा करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।

रेल जीएम एके जैन ने कहा कि वे सुरक्षा निरीक्षण के सिलसिले में आए हैं। आद्रा से बोकारो, पुरुलिया और चांडिल स्टेशन का निरीक्षण किया गया। चांडिल स्टेशन में बीएसएस के अंतर्गत हुए कार्यों की समीक्षा की गई और जो कार्य अभी बाकी हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि लिफ्ट सहित अन्य यात्री सुविधाओं में जहां भी सुधार की आवश्यकता है, उसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

जीएम के निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर