पूर्वी सिंहभूम भाजपा की घाटशिला में बैठक, 17 अक्टूबर तक होंगे 14 कार्यक्रम; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के विभिन्न और क्षेत्रों में सेवा, सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी, नवाचार और जनकल्याण से जुड़े 14 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की आवश्यक मासिक बैठक घाटशिला में जिलाध्यक्ष संजीव सत्य तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी दिनेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में अभियान की तैयारियों के साथ संगठन को बूथ से लेकर मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई। सभी मंडलों की मासिक बैठकें निर्धारित समय पर आयोजित करने, संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
14 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय
जिला अध्यक्ष संजीव सत्य तिवारी ने जिला प्रभारी दिनेश कुमार की सहमति से अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों की घोषणा की।
– आशीर्वाद का दिया — गीता मुर्मू एवं माला डे
– 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत — चंडी चरण साव एवं रंगलाल महतो
– जननी सेवा गाथा — दीपक दंडपात एवं सुखेन दास
– आंगन का उत्सव — कृष्णा पाल एवं डोली मुर्मू
– कहानी बदलाव की — सूजन मन्ना एवं मंटू प्रजापति
– विकसित भारत संकल्प यात्रा — रोहित सिंह परमार एवं चंचल दास
– सेवा ज्योति यात्रा — राहुल पाण्डेय एवं गौर चंद्र पात्र
– वडनगर से वाराणसी—जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा — देवदत्त साव एवं सुबोध कुमार सिंह
– सेवा मेरा योगदान — मोंटू कुमार सिंह एवं साहिल आनंद
– सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार — विश्वनाथ बेहरा एवं कृष्णा शर्मा
– रंगोली राष्ट्र—घर-घर से राष्ट्र तक — सुनीता देवदूत सोरेन एवं काजल महाकुड़
– राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज — लखन मारडी एवं शंकर कालिंदी
– जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट — ज्योत्स्नामाई बेहरा एवं चांदना मुर्मू
– मोटरसाइकिल यात्रा — बाबूलाल सोरेन एवं विक्रम सिंह
‘सेवा संकल्प अभियान’ जनसेवा का माध्यम : दिनेश कुमार
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प का उदाहरण है। उनके सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि जनसेवा को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता और सेवा भावना के साथ सफल बनाने तथा समाज के सभी वर्गों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल और बूथ स्तर की गतिविधियों में नियमितता तथा निर्धारित समय पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित करने को जरूरी बताया।
जिला अध्यक्ष संजीव सत्य तिवारी ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, युवा सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यक्रम प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर और व्यवस्थित गतिविधियों से होती है। इसलिए प्रत्येक मंडल को अपनी मासिक बैठक समय पर आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान देना होगा।
बैठक में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों सहित बाबूलाल सोरेन, दिनेश साव, हराधान सिंह, गीता मुर्मू, राहुल पाण्डेय, रोहित सिंह परमार, विश्वनाथ बेहरा, चंदना मुर्मू, कृष्णा शर्मा, गौर चंद्र पात्र, दीपक दंडपात, सूजन मन्ना, मोंटू सिंह, काकुली सिंह, तनुश्री नंदा, जयंत घोष, अमरदीप शर्मा, महादेव महतो, कमलकांत सिंह, सौरव हांसदा और शुभेंदु पात्र समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


































