WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : समाज सेविका आशा सिंह ने 30 बच्चों और उनके परिजनों को दिखाई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर की समाज सेविका सह रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की चेयरपर्सन आशा सिंह एवं इंदरजीत प्रधान ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल के तहत समाज के वंचित वर्ग के 30 बच्चों और उनके परिजनों के लिए विशेष फिल्म का आयोजन आदित्यपुर स्थित कॉन्प्लेक्स सिनेमा में किया। इस खास मौके पर सभी को हालिया बॉक्स ऑफिस सनसनी और आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई गई। यह आयोजन बच्चों में सनातन संस्कृति के प्रति रुचि जगाने, नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और उनके परिवारों को एक साथ खुशी के पल बिताने का अवसर देने के उद्देश्य से किया गया था।

‘हनुमान अंश’ फिल्म महान संत नीम करोली बाबा के प्रारंभिक जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। मात्र ₹2 करोड़ के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और सकारात्मक संदेश के दम पर देश भर में भारी सफलता हासिल की है। फिल्म देखने के बाद बच्चे और उनके माता-पिता बेहद उत्साहित और भावुक नजर आए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर समाज सेविका आशा सिंह ने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और संतों के सेवा भाव से जोड़ना बेहद जरूरी है। ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह विनम्रता, मानवता और निस्वार्थ सेवा का एक बड़ा संदेश देती है। इन 30 बच्चों और उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान देखना और उन्हें प्रेरित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था। हम आगे भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सांस्कृतिक और शिक्षाप्रद प्रयास जारी रखेंगे।”

पूरी स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों के लिए कॉन्प्लेक्स सिनेमा के दीपक कुमार चौधरी ने जलपान की भी व्यवस्था की थी। साथ ही बच्चों को हनुमान चालीसा भी भेंट की गई। फिल्म देखने आए अभिभावकों ने इस अनूठी पहल के लिए आशा सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी फिल्में बच्चों को जीवन में सही रास्ता चुनने की प्रेरणा देती हैं।

इस अवसर पर आशा सिंह, कॉन्प्लेक्स सिनेमा के दीपक कुमार चौधरी, आरफीन अशरफ, रीता मुखी, रामानुज पांडे, सतीश पांडे, रिमा पांडे, आरव सागर, बसंत दास, सतविंदर सिंह, सुबोध गोराई आदि उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर