Breaking News
Jamshedpur : बिरसानगर जोन नंबर-1 में गणेश पूजा के साथ रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्त संग्रह Tatanagar Station : सांसद विद्युत बरण महतो के प्रयास से Vande Bharat Coach Maintenance Depot का रास्ता साफ, ₹383.78 करोड़ की लागत से होगा निर्माण Giridih : स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश श्राद्ध कर्म में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री-सांसद और विधायक पहुंचे Jamshedpur : श्री बाला गणपति विलास की संध्या आरती में एआर कैलाश सम्मानित, भजनों से भक्तिमय हुआ पूजा पंडाल Jamshedpur : पूर्व शिक्षक कुलबिंदर सिंह को एसआईआर का नोटिस Jamshedpur : अंधभक्तों की परीक्षा आज शाम छह बजे से सात बजे तक, सेवा संकल्प अभियान सिर्फ ढकोसला : सुधीर कुमार पप्पू
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश श्राद्ध कर्म में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री-सांसद और विधायक पहुंचे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश श्राद्ध कर्म के अवसर पर गुरुवार को गिरिडीह में श्रद्धा और संवेदना का माहौल देखने को मिला। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, महुआ माजी समेत झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, झामुमो के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में आम लोग भी अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत उपस्थित नेताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विधि-विधान से संपन्न हुआ द्वादश श्राद्ध कर्म

द्वादश श्राद्ध कर्म पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विभिन्न अनुष्ठान किए गए। स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के पुत्र एवं पुत्री ने ब्राह्मणों को विधिवत भोज कराया तथा दान-पुण्य सहित अन्य धार्मिक रस्में पूरी कीं।

एकजुट नजर आया झामुमो परिवार

द्वादश कार्यक्रम में झामुमो के शीर्ष नेताओं, राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी ने माहौल को भावुक कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच अपने नेता को खोने का गम साफ दिखाई दिया। लोगों ने नम आंखों से स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान नेताओं और समर्थकों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने उनके निधन को झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर