Breaking News
Sakchi Gurudwara : अमरप्रीत सिंह काले के नायक एवं प्रिय अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, नेता, पत्रकारों और आमजन ने दी श्रद्धांजलि Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara : अमरप्रीत सिंह काले के नायक एवं प्रिय अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, नेता, पत्रकारों और आमजन ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

नेत्रों में गमगीन जुदाई और मेहमानों को संभालने का दिखा जोश

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

देश और झारखंड में बीजेपी के कद्दावर नेता सह प्रसिद्ध उद्योगपति अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज (नायक) दिवंगत सरदार त्रिलोचन सिंह खनूजा उर्फ पम्मी पाजी की शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा में अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि) हुई। वाहेगुरु के चरणों में खनूजा परिवार को शक्ति देने के लिए आयोजित गुरु चरणों में श्रद्धांजलि देने कई दिग्गज नेता, विभिन्न अखबारों और सोशल मीडिया के गणमान्य लोग पहुंचे। सभी ने साकची गुरुद्वारा साहिब में अल्लाही बाणी गुरबाणी कीर्तन श्रवण किया। फिर अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर अंतिम अरदास में हिस्सा लिया।

बता दें कि त्रिलोचन सिंह का 13 सितंबर को मेदांता अस्पताल गुड़गांव में इलाज के दौरान निधन हो गया था। 14 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जहां भुईयांडीह घाट में भी कई लोग मौजूद हुए और अमरप्रीत सिंह काले को दिली सांत्वना प्रदान की थी। उस वक्त और आज अंतिम अरदास में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट यह बयां कर रही थी कि आंखें गमगीन हैं और और शुभचिंतकों को भी देखना है। अमरप्रीत सिंह काले में यह दुख सहने की हिम्मत देखकर कई लोग उन्हें जोशीला व्यक्ति बता रहें थे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इन्होंने अंतिम अरदास में उपस्थित होकर दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बना गुप्ता, झारखंड कांग्रेस प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, गौ रक्षा उप समिति के उपाध्यक्ष राजू गिरी, झारखंड के उप निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार (आईएएस), दयाल बिल्डर के टीटू पाजी उर्फ सुरेंद्रपाल सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, सतीश सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिंह, पार्षद, परितोष सिंह, कुसुम पूर्ति, तख्त पटना साहेब कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, साकची के प्रधान निशान सिंह, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, गुरदेव सिंह राजा, सीजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरदीप सिंह पप्पू, साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले, अजीत सिंह गंभीर, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह छित्ते, सतनाम सिंह गंभीर, मानगो के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर, राजू मारवाह, टाटा मोटर्स के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, सिंहभूम चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, मजदूर नेता राकेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्र, गुंजन यादव, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ, हरि मुखी, झामुमो नेता लालटू महतो,  ब्रह्मर्षि विकास मंच के संरक्षक विकास सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, सचिव ओंकार सिंह, नेता रविंद्र झा, रजनीश कुमार सिंह, पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, संजय सबरवाल, विजय मेहता, संदीप मल्होत्रा, नंदू पटेल, किशन पारीख, दिल्लू पारीख, नवीन अग्रवाल,  अजय भालोटिया, संजय पल्सानिया तो थे ही, साथी ही, विभिन्न समाचार पत्रों से जैसे दैनिक जागरण के पत्रकार प्रदीप कुमार सिंह, चरणजीत सिंह, चमकता आईना के बीबी सिंह, जय प्रकाश राय, राघवेन्द्र, कुलविंदर सिंह, जगजीत सिंह गाँधी, परविंदर भाटिया, कॉर्पोरेट सेवा के अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी, कई डीएसपी, अधिवक्ता, सहित समाज के विभिन्न वर्गों और हर संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सिख समाज की स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान कमलजीत कौर समेत कई महिला प्रधान भी शामिल रहीं।

खनूजा परिवार के सदस्यों ने सभी की आगवानी की। सभी आगंतुकों ने दिवंगत त्रिलोचन सिंह के अनुज दलजीत सिंह राजे, अमरप्रीत सिंह काले, राज रणवीर सिंह बब्बू सहित पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर