Breaking News
Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

MANDAR VIRAL VIDEO: जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में बवाल! मंदार पर्वत पर लड़की से गुंडई, हाथ पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल

SHARE:

3-4 युवकों पर लड़की से बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप, किसी के हाथ में डंडा तो कोई चप्पल लेकर धमकाता दिखा

अप्रैल की बताई जा रही घटना, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

Gambhir Car Associate Motion Ads

बिहार में जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं को लेकर मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि बांका से भी लड़की के साथ सरेआम बदसलूकी का वीडियो सामने आ गया है। इस बार मामला बौंसी स्थित प्रसिद्ध मंदार पर्वत का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक लड़की को डराते-धमकाते और उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस के अनुसार यह घटना हाल की नहीं, बल्कि अप्रैल महीने की बताई जा रही है।

डंडा-चप्पल लेकर लड़की को डराते दिखे युवक

वायरल वीडियो में करीब 3-4 युवक लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक के हाथ में डंडा और दूसरे के हाथ में चप्पल नजर आ रही है। वीडियो में एक युवक लड़की का हाथ पकड़कर उसे खींचता हुआ दिखाई देता है, जबकि अन्य युवक उसे डराते-धमकाते नजर आ रहे हैं।
लड़की इस दौरान सहमी हुई दिखाई देती है। वीडियो में कुछ अन्य युवकों के साथ भी बदसलूकी किए जाने का दृश्य नजर आ रहा है।

पुलिस ने वीडियो को मंदार पर्वत का बताया, अज्ञात पर FIR

वीडियो वायरल होने के बाद बांका पुलिस ने इसकी जांच की। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो मंदार पर्वत का ही है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और लड़की की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

तीन धर्मों की आस्था का केंद्र है मंदार

बौंसी का मंदार पर्वत बिहार के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल है। इसे हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है। पर्वत के शिखर पर जैन मंदिर है, जबकि यहां हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े मंदिर और गुफाएं भी मौजूद हैं। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन में मंदार पर्वत का इस्तेमाल मथनी के रूप में किया गया था। ऐसे धार्मिक और पर्यटन स्थल पर इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जमुई और समस्तीपुर के बाद तीसरा मामला

बिहार में पिछले दिनों जमुई में लड़की के साथ सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद समस्तीपुर से भी लड़की के साथ कथित छेड़खानी का वीडियो सामने आया। अब बांका के मंदार पर्वत का वीडियो सामने आने से एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल बांका पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर