Breaking News
BANK HEIST: झारखंड में बैंक लूट की सबसे बड़ा वारदात! गोलमुरी में दिनदहाड़े 33.60 करोड़ की डकैती, 5 हथियारबंद अपराधी उड़ाकर ले गए 23.80 किलो सोना COURT SURRENDER: ‘टाइगर’ जयराम महतो का कोर्ट में सरेंडर, बॉन्ड भरते ही मिली जमानत; जानिए थाने में क्या हुआ था NAXAL SURRENDER : 16 दिन बाद खुला बड़ा राज! बांकुड़ा में 3 नक्सलियों का सरेंडर, AK-47 और इंसास ने खोले पुराने राज WEATHER ALERT: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट; तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी ChiragPaswan: ‘सीएम बना तो क्या करेंगे?’ लड़की के सवाल पर चिराग का दिलचस्प जवाब- ‘उससे बड़ी पदवी तो चिराग भैया बना दिया’ MANDAR VIRAL VIDEO: जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में बवाल! मंदार पर्वत पर लड़की से गुंडई, हाथ पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

ChiragPaswan: ‘सीएम बना तो क्या करेंगे?’ लड़की के सवाल पर चिराग का दिलचस्प जवाब- ‘उससे बड़ी पदवी तो चिराग भैया बना दिया’

SHARE:

पटना में Gen-Z युवाओं से संवाद के दौरान करियर, रोजगार और राजनीति पर खुलकर बोले केंद्रीय मंत्री; कहा- बाहर जाएं, सीखें और अनुभव लेकर बिहार लौटें

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

पटना में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan युवाओं के बीच नजर आए। वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित ‘यूथ बोले तो…’ कार्यक्रम में उन्होंने करीब 50 मिनट तक Gen-Z युवाओं और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने करियर, रोजगार, राजनीति और बिहार के भविष्य से जुड़े कई सवाल पूछे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संवाद के दौरान एक छात्रा ने चिराग पासवान से सीधा सवाल कर दिया कि अगर वे बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएं तो सबसे पहले क्या करेंगे? सवाल सुनकर चिराग ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री बनने से बड़ी पदवी तो युवाओं ने उन्हें ‘चिराग भैया’ बनाकर दे दी है।

‘बाहर जाइए, सीखिए और फिर बिहार लौटिए’

चिराग ने युवाओं से कहा कि वे पढ़ाई, कारोबार और दूसरे अवसरों के लिए बिहार से बाहर जाएं, लेकिन वहां से अनुभव लेकर वापस बिहार लौटें। उनके मुताबिक युवाओं की प्रतिभा और अनुभव का इस्तेमाल बिहार के विकास में किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहारी हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बिहार पीछे क्यों रह गया, यह सवाल गंभीरता से पूछने की जरूरत है।

‘सवाल उठाइए, हम समाधान की ओर बढ़ेंगे’

हल्की बारिश के बीच कार्यक्रम में युवाओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। चिराग ने कहा कि युवाओं को अपनी समस्याओं और सवालों को खुलकर सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सवाल उठेंगे तो समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता भी निकलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के साथ यह संवाद केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऐसी बातचीत आगे भी जारी रखी जाएगी।

फिल्मों में नहीं मिली सफलता, तो राजनीति में बनाया रास्ता

रोजगार और अपनी प्रतिभा को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग ने अपने फिल्मी करियर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह फिल्मों में गए थे, लेकिन वहां सफल नहीं हो सके। इसके बाद जिस क्षेत्र में हैं, उसमें लगातार मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से अपने हुनर को पहचानने और उसी दिशा में मेहनत करने की अपील की। चिराग ने कहा कि जिस दिन युवा अपने मन की आवाज सुनकर अपने कौशल के मुताबिक आगे बढ़ेंगे, उनके लिए रास्ते खुल सकते हैं।

‘डिग्री लेकर युवा राजनीति में आएं’

राजनीति में युवाओं की भागीदारी के सवाल पर चिराग ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिग्री और समझ रखने वाले युवा राजनीति का हिस्सा बनेंगे तो वे व्यवस्था में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

भर्ती और रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने युवाओं से निराश नहीं होने की अपील की और कहा कि ऐसे सवालों को उचित मंचों पर लगातार उठाने की जरूरत है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर