WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर ।

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के मौजा रुगरीडीह में गैर आदिवासी जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने धर्म के नाम पर निर्माण स्थल में तोड़फोड़ कर वहां जाहेर स्थल का बोर्ड और झंडा लगा दिया तथा घेराबंदी कर कब्जा करने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामले को लेकर जमीन की मालकिन सरस्वती देवी के पति राजेश कुमार मिश्रा ने सुंदरनगर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, मौजा रुगरीडीह स्थित खाता नंबर 28, प्लॉट नंबर 265 की करीब 4.30 डिसमिल जमीन सरस्वती देवी के नाम है। राजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि उक्त भूखंड को उनकी पत्नी सरस्वती देवी ने एक जून 2026 को पोटका थाना क्षेत्र के मटकू निवासी रीता गुप्ता, पति राजीव कुमार साव, से केवाला के माध्यम से खरीदा था। इसके बाद जमीन का म्यूटेशन भी कराया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राजेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था और काम प्रगति पर था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और काम बंद करने को कहा। आरोप है कि निर्माण कार्य जारी रखने के एवज में एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। राशि देने से इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और उन्हें निर्माण स्थल से भगा दिया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद निर्माणाधीन स्थल पर तोड़फोड़ की गई और वहां जाहेर स्थल का बोर्ड तथा झंडा लगा दिया गया। साथ ही स्थल की घेराबंदी कर दी गई। मामले में राजेश कुमार मिश्रा ने राजेश सिंह, पिता स्वर्गीय बैठन सिंह, विकास सिंह, पिता स्वर्गीय डब्लू सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इधर, मामले की जांच के क्रम में अंचल अधिकारी एवं अंचल अमीन की ओर से सुंदरनगर थाना को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि संबंधित भूखंड की जमाबंदी सरस्वती देवी के नाम से दर्ज है। वहीं, जांच में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण स्थल से संबंधित जाहेर स्थल का बोर्ड और झंडा सरकारी जमीन पर स्थित है।

 

पुलिस ने शिकायत और अंचल की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि निर्माण स्थल पर तोड़फोड़ और कथित कब्जे की घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे तथा विवाद की वास्तविक स्थिति क्या है।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर