Breaking News
BIT Sindri : उड़ान फेलोशिप 2026 में 24 टीमों ने पेश किए नवाचार के प्रस्ताव, चयनित विद्यार्थियों को 10 महीने तक मिलेगी आर्थिक सहायता Germany : ਭਾਈ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮੰਝਪੁਰ ਦੇ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਮਾਤਾ ਜਗਦੀਸ਼ ਕੌਰ ਜੀ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ’ਤੇ ਗਹਿਰੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ: ਪੰਥਕ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ Chandigarh : ਦੁਨੀਆ ਭਰ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਤਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ: ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾਖ਼ਲੇ ’ਤੇ ਸਰਨਾ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਵਿਰੋਧ—ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਘੇਰਿਆ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਲਈ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੇ ਸਾਥੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ Jamshedpur Heart Safe City : ‘दिल धड़कने दो’ अभियान की शुरुआत, जमशेदपुर में 100 AED मशीनें लगाने का लक्ष्य
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर पथराव; पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों घायल, देखें – Video

SHARE:

बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस घटना में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के उपाध्यक्ष समेत दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को नियंत्रित करने और स्थिति संभालने का प्रयास किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

मिली जानकारी के अनुसार, जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारी डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई करने, उनकी गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे।

इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला धक्का-मुक्की से होते हुए पथराव तक पहुंच गया। सड़क पर अचानक हुए हंगामे से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी होने के कारण कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर सामने आई।

घटना के दौरान पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते नजर आए। हालांकि, पथराव की शुरुआत किस पक्ष की ओर से हुई, इसे लेकर विवाद बना रहा। फिलहाल घटना ने शहर में राजनीतिक तनाव की स्थिति पैदा कर दी है।

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस भिड़ंत के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई। घटना में घायल लोगों की संख्या, उनकी स्थिति और पूरे विवाद के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर