Breaking News
Jamshedpur : टाटानगर में जयपुर ट्रेन का भव्य स्वागत, रींगस स्टेशन से चलाने की उठी मांग Jamshedpur : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर कांग्रेस ने SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब को किया सम्मानित, पुलिस टीम की सतर्कता और मुस्तैदी को सराहा Jamshedpur : बिरसानगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; 7.67 लाख रुपये नकद बरामद Tatanagar Rpf Action : स्टेशन-बागबेड़ा रोड पर आरपीएफ की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप, देर शाम जुर्माना देकर छूटे Jamshedpur : दिवाली पर लागत मूल्य में मिठाई और नमकीन उपलब्ध कराएगा श्याम भक्त मंडल Saraikela Sp Action : खबर का असर – वायरल ऑडियो मामले में ओपी सिंह निलंबित, स्क्रैप सिंडिकेट पर है एसपी की पैनी नजर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिरसानगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; 7.67 लाख रुपये नकद बरामद

SHARE:

प्रकाश नगर में प्रीतपाल सिंह के घर चल रहा था कथित जुए का खेल, 16 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते भी जब्त

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के एक कथित अड्डे पर छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रकाश नगर में की गई, जहां एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालिक प्रीतपाल सिंह भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 7 लाख 67 हजार 400 रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर के प्रकाश नगर स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला और खिलाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने प्रीतपाल सिंह के घर पर छापेमारी की। वहां 15 लोग ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेलते पाए गए। मौके पर टेबल पर ताश के पत्ते और नकदी बिखरी हुई थी। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 15 लोगों को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

प्रत्येक राउंड में पैसे लेने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि मकान मालिक प्रीतपाल सिंह जुआ खेलने वालों से प्रत्येक राउंड में पैसे लेता था। इसके अलावा, रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगी किए जाने की आशंका से जुड़ी सूचना भी पुलिस को मिली थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

छापेमारी के दौरान बरामद नकदी और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कथित जुए के इस खेल में अन्य लोगों की संलिप्तता थी या नहीं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीन सिंह, अनिरुद्ध सिंह, हीरालाल गुप्ता, आफताब आलम, प्रीतपाल सिंह, बिमलेश सिंह, राजेश कुमार, राजा मंडल, अर्जुन महतो, रंजीत महतो, रवि गुप्ता, मिथुन कुमार, आकाश मुंडा, पप्पू शर्मा और निरंजन श्रीवास्तव के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में जुए के कथित अड्डे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर