Breaking News
Jamshedpur : टाटानगर में जयपुर ट्रेन का भव्य स्वागत, रींगस स्टेशन से चलाने की उठी मांग Jamshedpur : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर कांग्रेस ने SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब को किया सम्मानित, पुलिस टीम की सतर्कता और मुस्तैदी को सराहा Jamshedpur : बिरसानगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; 7.67 लाख रुपये नकद बरामद Tatanagar Rpf Action : स्टेशन-बागबेड़ा रोड पर आरपीएफ की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप, देर शाम जुर्माना देकर छूटे Jamshedpur : दिवाली पर लागत मूल्य में मिठाई और नमकीन उपलब्ध कराएगा श्याम भक्त मंडल Saraikela Sp Action : खबर का असर – वायरल ऑडियो मामले में ओपी सिंह निलंबित, स्क्रैप सिंडिकेट पर है एसपी की पैनी नजर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर कांग्रेस ने SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब को किया सम्मानित, पुलिस टीम की सतर्कता और मुस्तैदी को सराहा

SHARE:

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने SSP से मिलकर जताया आभार, कहा—पुलिस प्रशासन के प्रयासों से कायम रहा शांति और सौहार्द

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरे पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की सतर्कता, मुस्तैदी और समर्पित प्रयासों के कारण श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ने SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी बड़े पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के सभी पदाधिकारियों और जवानों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महामंत्री सुनील प्रसाद एवं कौशल प्रधान, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह तथा सचिव फिरोज खान और अपूर्व पांडेय शामिल थे।

इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मां दुर्गा से समाज में शांति, सद्भाव, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही, दुर्गा पूजा महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले पूर्वी सिंहभूम पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर