WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने चलाया तंबाकू निषेध अभियान, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

SHARE:

बिष्टुपुर की हरिजन बस्ती में जन जागरूकता अभियान, सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए नशामुक्त समाज पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर के धातकीडीह स्थित हरिजन बस्ती में तंबाकू निषेध जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा किशोरों और युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए किशोरों एवं युवाओं को तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों से दूर रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए समाज में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि नशे की लत का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और पूरे समाज पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप के साथ गौरव राज पांडे, निखिल कुमार सिंह, अमर सिंह राजपूत, मोनालिसा कुजूर, नंदिनी सिंह, प्रिया शर्मा, अंजली कुमारी, दीक्षा साहू एवं अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर