WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन

SHARE:

सांसद विद्युत वरण महतो ने रेल मंत्री के कार्यालय में उठाया मुद्दा, विकास जैन ने जल्द निर्णय का दिया भरोसा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

नई दिल्ली में शीतकाल के दौरान जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के अस्थायी परिचालन बंद करने की सूचना पर सिख समाज में व्याप्त असंतोष के बीच सांसद विद्युत वरण महतो ने रेल मंत्रालय के समक्ष इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत विकास जैन से मुलाकात कर जलियांवाला बाग ट्रेन को पूर्व की भांति नियमित रूप से चलाने की मांग की। इस पर विकास जैन ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा के बाद ट्रेन का शीतकाल में भी नियमित परिचालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सांसद महतो ने कहा कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ट्रेन है। शीतकाल के दौरान ही सिख समाज के कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व भी पड़ते हैं, ऐसे में इस ट्रेन का परिचालन बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष शीतकाल में ट्रेन के अस्थायी रूप से बंद किए जाने की सूचना से सिख समाज में गहरा असंतोष रहता है। इसलिए रेल मंत्रालय को ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पूर्व की भांति नियमित रूप से चलती रहे।

सांसद की मांग पर विकास जैन ने संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत के बाद आश्वस्त किया कि जलियांवाला बाग ट्रेन का शीतकालीन मौसम में भी नियमित परिचालन यथावत रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में जल्द निर्णय लिए जाने का भरोसा भी दिया।

टाटा से बेंगलुरु और दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत की मांग

बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटानगर से बेंगलुरु और नई दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग भी रखी। इस पर विकास जैन ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

सांसद ने कहा कि टाटानगर से बेंगलुरु जाने के लिए रेल परिवहन सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, मरीज और अन्य यात्री इस मार्ग से आवागमन करते हैं। वर्तमान में टाटानगर-एसएमवीटी बेंगलुरु और टाटानगर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेनें हैं।

उन्होंने दोनों ट्रेनों का फेरा सप्ताह में एक-एक दिन बढ़ाने की मांग की, ताकि टाटानगर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में चार दिन रेल सेवा उपलब्ध हो सके। इस मांग पर भी विकास जैन ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द समुचित निर्णय लेने की बात कही।

शालीमार-खातीपुरा एक्सप्रेस का चाकुलिया में ठहराव

सांसद श्री महतो ने शालीमार-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का ठहराव चाकुलिया स्टेशन पर सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में राजस्थान के निवासी रहते हैं। ट्रेन के ठहराव से उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस मांग पर विकास जैन ने जल्द ही चाकुलिया स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। रेल संबंधी इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा से क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। विशेष रूप से जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के शीतकाल में नियमित परिचालन को लेकर सांसद की पहल को सिख समाज के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर